खड़े ट्रक से टकराई कार, एयरफोर्स जवान समेत दो भाइयों की मौत

मंडी। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंडी के बल्ह की डडौर की है। यहां एक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई सुशील कुमार एयरफोर्स में तैनात था। छोटा
 | 
खड़े ट्रक से टकराई कार, एयरफोर्स जवान समेत दो भाइयों की मौत

मंडी। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंडी के बल्ह की डडौर की है। यहां एक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई सुशील कुमार एयरफोर्स में तैनात था। छोटा भाई पंकज कुमार कंडक्टर बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार एयरफोर्स जवान सुशील कुमार छुट्टी पर आया था। रविवार को वापस ड्यूटी पर जा रहा था। रविवार को छोटा भाई पंकज उसे छोड़ने जा रहा था। सुशील ने चंडीगढ़ के लिए मंडी से बस पकड़नी थी। घर से मंडी के लिए निकल गए, लेकिन मंडी में देर से पहुंचने से बस छूट गई। इस पर दोनों भाई अपनी कार से ही बस पकड़ने के लिए सुंदरनगर की तरफ निकल गए।

 

इस दौरान डडौर के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का पता चलते ही वहां मौजूद ट्रक चालकों ने पुलिस को सूचित किया। दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला। उन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बल्ह पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।