लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, मंडी में बड़े पैमाने पर इस्तीफे

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।  पूर्व मंत्री और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।
 | 
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।  पूर्व मंत्री और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

मंडी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।  पूर्व मंत्री और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

शुक्रवार को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि यह कदम प्रकाश चौधरी के समर्थन में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के बीच मंत्रणा होने के बावजूद, हाईकमान ने इस मामले को हल्के में लिया है। लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरित इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल के माध्यम से भेज दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे

कुलदीप ठाकुर ने कहा कि लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरित इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल के माध्यम से भेज दिए हैं। इस्तीफा देने वालों में बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, मोहन लाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, पवन ठाकुर, दिनेश नायक, मुरारी शर्मा, मोहन गुलेरिया, इंदर सिंह, बलराज चौधरी, नवीन राणा, तारा तूंगला, ललित ठाकुर, अश्विनी वालिया, माया देवी, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम, सरवन नायक, ललित ठाकुर व विनोद गुलेरिया आदि शामिल हैं।

कांग्रेस के लिए चिंता का विषय

यह घटना कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि मंडी हिमाचल प्रदेश का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक जिला है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इस तरह के इस्तीफे पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अब यह देखना बाकी है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस घटनाक्रम पर कैसे प्रतिक्रिया देती है। वह प्रकाश चौधरी और अन्य इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों को मनाने में सफल होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।