एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप के भारतीय टीम थाईलैंड के लिए रवाना

पहली मर्तबा हिमाचल के चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर रहे है भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व। भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ी शामिल। तीन प्रशिक्षण शिविरों में सर्वोत्तम खेल की बदौलत पाया भारतीय टीम में स्थान । 
 | 
PHOTO

मंडी ।  इंटरनेशनल एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप के भारतीय टीम थाईलैंड के लिए गुरुवार सुबह दिल्ली से रवाना हो गई। छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम में खेल रहे हैं। जोकि हिमाचल प्रदेष के लिए कोर्फबाल खेल के इतिहास में गौरव की बात है। थाईलैंड में स्पर्धा 28 नबंबर से चार दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। 

अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये खिलाडिय़ों को लवली विश्वविद्यालय जालंधर में दो बार तथा एक बार हरियाणा के रोहतक में प्रशिक्षण शिविर में बेहत्तर प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम में नितेश, देव भलारिया, निधिन टीएम, प्रणब, पीपी इंदुबाला हिमाचल हमीरपुर, शिल्पा कुमारी, विनिशा, रजत कुमार सैनी, विशाल शर्मा हिमाचल (मंडी), बलविंद्र कौर हिमाचल (कुल्लू), दिशान के. गांधी, नामित, तमन्ना कुमारी हिमाचल (मंडी), रिंपी राणा, सुमन व आर्चय आनंद सहित 16 खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा राजस्थान के राजेश सैनी अंतरराष्ट्रीय कोर्फबाल रेफरी को भारतीय टीम का कोच और हरियाणा के अशोक कुमार टीम का मैनेजर बनाया गया है। सुमन के कहा कि हिमाचल प्रदेष के चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश को कई बार गोल्ड मेडल, सिल्वर व कांस्य पद क दिला चुके हैं और पहली बार एक साथ प्रदेश के चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के पदाधिकारियों और खिलाडिय़ों में खुशी का माहौल है।

प्रदेश के चार खिलाड़ी रचेंगे इतिहास : राकेश कुमार प्रजापति 
हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष एंव प्रदेश उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति  ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार खिलाडिय़ों का भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की एक मिशाल है। उन्होंने उम्मीद जताई की कि अंतरराष्ट्रीय एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशीप में भारतीय टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करके ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।