Pandit Sukhram Funeral: पंडित सुखराम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुखराम का वीरवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया।
 | 
पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुखराम (Pandit Sukhram Funeral) का वीरवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया। पंडित सुखराम का मंगलवार देररात को निधन हो गया था। चार पंडित सुखराम 7 मई से दिल्ली AIIMS में उपचाराधीन पर थे। बता दें कि सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। फिर उनको मंडी के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स ले जाया गया था।

मंडी। पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुखराम (Pandit Sukhram Funeral) का वीरवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया। पंडित सुखराम का मंगलवार देररात को निधन हो गया था। चार पंडित सुखराम 7 मई से दिल्ली AIIMS में उपचाराधीन पर थे। बता दें कि सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। फिर उनको मंडी के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स ले जाया गया था।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी और जवाहर ठाकुर, सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी नगर निगम की महापौर, उप-महापौर और पार्षदगण, कई भाजपा नेता और विभिन्न क्षेत्रों के से संबंधित हजारों लोगों ने पंडित सुख राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

pandit sukh ram cremate


उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेरी मंच मंडी में रखा गया था। ब्रेन स्ट्रोक के उपरान्त एम्स नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुख राम को देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए हमेशा तत्पर पंडित सुख राम के रूप में देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता खो दिया है। 


जयराम ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम ने अपने साठ वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके योगदान के लिए राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।