हिमाचल: करसोग के Former MLA ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

70 साल की उम्र में कांग्रेस नेता ने सुंदरनगर के एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। सूचना मिलते ही जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक रहे मस्त राम (Former MLA Suicide) से आत्महत्या कर ली है। 70 साल की उम्र में कांग्रेस नेता ने सुंदरनगर के एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। सूचना मिलते ही जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। 

सुसाइड नोट में पूर्व विधायक (Former MLA) ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए मेरे परिवार और होटल वालों को परेशान न किया जाए। मैं अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हूं। उन्होंने यह भी लिखा कि मेरे पास जो 7,000 रुपये नकदी है, वह उनकी पत्नी को दे दी जाए। करीब सात घंटे बाद परिजनों के होटल पहुंचने के बाद शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने होटल स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक रविवार शाम को होटल में रहने पहुंचे थे। सोमवार सुबह 10:30 बजे चाय पी, जिसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। एक बजे होटल का सेवादार कमरे में गया तो उसने पूर्व विधायक को फंदे से लटका पाया। उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करसोग विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 1993 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीता था। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।