LokSabha Elections : अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से 5वीं बार टिकट, अब तक रहे हैं अजेय

भाजपा ने लगातार पांचवीं बार अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट दिया है। वर्ष 1998 से हमीरपुर संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा है। इससे पूर्व तीन बार अनुराग ठाकुर के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर के सांसद रहे चुके हैं। 
 | 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा के टिकट पर 49 वर्ष की उम्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवां लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान ने लगातार पांचवीं बार भरोसा जताते हुए अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट दिया है। वर्ष 1998 से हमीरपुर संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा है। इससे पूर्व तीन बार अनुराग ठाकुर के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर के सांसद रहे चुके हैं। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा के टिकट पर 49 वर्ष की उम्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवां लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान ने लगातार पांचवीं बार भरोसा जताते हुए अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट दिया है। वर्ष 1998 से हमीरपुर संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा है। इससे पूर्व तीन बार अनुराग ठाकुर के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर के सांसद रहे चुके हैं। 

हमीरपुर सीट राजपूत बहुल है। इस सीट पर कांग्रेस ओबीसी नेता नारायण चंद पराशर को छोड़ दें, तो अभी तक राजपूत नेता ही सांसद रहे हैं। 14 लाख मतदाताओं वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सवा पांच लाख से राजपूत, जबकि तीन लाख के करीब ब्राह्मण मतदाता हैं। एससी मतदाता तीन लाख से अधिक हैं, जबकि ओबीसी वोटर भी सवा दो लाख के करीब हैं। 

अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार टिकट मिलने की अहम वजह मोदी सरकार में उनका प्रदर्शन और संसदीय क्षेत्र में शुरू की गई कई नई योजनाएं मानी जा रही हैं। साल 2019 में मोदी सरकार के सत्ता में आने पर उन्हें जिम्मेवारी मिलने के संभावना जताई जा रही थी। उन्हें जिम्मेवारी तो मिली लेकिन पूर्ण रूप से कोई मंत्रालय नहीं मिला बल्कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का दायित्व दिया गया। इस पद पर बेहतर कार्य करने की बदौलत मोदी कैबिनेट के विस्तार में उन्हें सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा सेवाएं जैसे अहम मंत्रालय सौंपे गए। 


2008 में लड़ा पहला चुनाव, अब तक अजेय

अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्तूबर 1974 को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल के घर हमीरपुर के गांव समीरपुर में हुआ। उन्होंने जालंधर के दयानंद मॉडल स्कूल से स्कूली शिक्षा, दोआबा कॉलेज जालंधर से बीए की पढ़ाई पूरी की। पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह की बेटी शैफाली ठाकुर के साथ वर्ष 2002 में अनुराग परिणय सूत्र में बंधे। 49 वर्ष की उम्र में अब अनुराग ठाकुर पांचवां चुनाव लड़ेंगे। चुनावी राजनीति में वह अभी तक अजेय हैं। साल 2008 में उन्होंने पहला उपचुनाव लड़ा। उपचुनाव में जीत के बाद वह लगातार तीन आम चुनाव जीत चुके हैं।  


विश्वास जताने के लिए हाईकमान का आभार

मेरे अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार मुझ पर विश्वास जताने, मुझे पुनः विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का मेरे लोकसभा से प्रत्याशी बनाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र व प्रदेश के नेतृत्व का आभारी हूं। हम विश्वास दिलाते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी नीतियों को लेकर हम जन-जन के बीच जाएंगे। हिमाचल की सभी 4 सीटें जिताकर 400 पार के संकल्प में देवभूमि का योगदान सुनिश्चित करेंगे। अनुराग ठाकुर, प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र हमीरपुर

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।