Lok Sabha Election : हिमाचल के प्रत्याशियों के नामों पर दिल्ली में मंथन, ये कांग्रेस नेता हैं रेस में

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। हिमाचल में आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा। कांग्रेस अभी तक हिमाचल से अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल भी नहीं कर पाई है। दिल्ली में नामों पर मंथन हो रहा है।

 | 
लोकसभा के आम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चार लोकसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसी बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा ने हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। मगर अब तक हिमाचल कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए एक भी प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकी है। राज्य में बैठकें करने के बाद हिमाचल कांग्रेस के आला नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।  दिल्ली में हुई एक बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की है। बैठक के बाद, दिल्ली में निर्धारित किए गए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। सभी चार लोकसभा सीटों हमीरपुर, शिमला, मंडी और कांगड़ा-चम्बा से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 36 नेताओं ने आवेदन किया है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सबसे ज्यादा 16 आवेदन आए हैं, जबकि कांगड़ा, हमीरपुर, और मंडी संसदीय क्षेत्रों से भी आवेदन आए हैं।

लोकसभा के आम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चार लोकसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसी बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा ने हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। मगर अब तक हिमाचल कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए एक भी प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकी है। राज्य में बैठकें करने के बाद हिमाचल कांग्रेस के आला नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली में हुई एक बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की है। बैठक के बाद, दिल्ली में निर्धारित किए गए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। सभी चार लोकसभा सीटों हमीरपुर, शिमला, मंडी और कांगड़ा-चम्बा से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 36 नेताओं ने आवेदन किया है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सबसे ज्यादा 16 आवेदन आए हैं, जबकि कांगड़ा, हमीरपुर, और मंडी संसदीय क्षेत्रों से भी आवेदन आए हैं।

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नेतृत्व में वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बैठकर प्रत्याशियों के चयन का फैसला लिया जाएगा। शुरुआत में किसी सिटिंग विधायक पर ही दाव खेलने की चर्चा चल रही थी, लेकिन प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद पैदा हुई स्थिति से इसकी संभावनाएं न के बराबर हो गई हैं। ऐसे में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान नए प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकती है।

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 36 नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन शिमला संसदीय क्षेत्र से आए हैं। शिमला से 16, कांगड़ा-चम्बा से 13, हमीरपुर से पांच और मंडी से सिर्फ दो आवेदन कांग्रेस पार्टी को मिले हैं। हर आवेदनकर्ता ने नियमों के मुताबिक हिमाचल कांग्रेस को 10-10 हजार रुपये का शुल्क भी चुकाया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।