लाहौल में शुरू होगा बंदोबस्त, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

बंदोबस्त अधिकारी अश्विनी चौधरी ने सोमवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार के साथ इस संबंध में एक बैठक भी की है। उन्होंने कहा कि जिले में कई दशक पहले बंदोबस्त हुआ था।
 | 
बंदोबस्त अधिकारी अश्विनी चौधरी ने सोमवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार के साथ इस संबंध में एक बैठक भी की है। उन्होंने कहा कि जिले में कई दशक पहले बंदोबस्त हुआ था।

केलांग। लाहौल में बंदोबस्त का कार्य शुरू किया जाएगा। बंदोबस्त अधिकारी अश्विनी चौधरी ने सोमवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार के साथ इस संबंध में एक बैठक भी की है। उन्होंने कहा कि जिले में कई दशक पहले बंदोबस्त हुआ था। अब चूंकि यहां पर्यटन समेत अन्य आर्थिक गतिविधियों में काफी विकास हुआ है। इसके चलते जमीन के दाम भी बढ़े हैं। वहीं जमीन से जुड़े विवादों में भी इजाफा हुआ है। 


बंदोबस्त अधिकारी अश्विनी चौधरी नेकहा कि इसके चलते अब दोबारा बंदोबस्त आवश्यक है ताकि जमीन के नक्शे समेत स्वामित्व के रिकॉर्ड को दोबारा अपडेट किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिस-जिस क्षेत्र में बंदोबस्त के लिए कहेगा वहां बंदोबस्त का कार्य शुरू किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।