कुल्लू के सुल्तानपुर में जोरदार धमाका; युवक घायल, लोग सहमे

कुल्‍लू स्थित सुल्‍तानपुर में मकान में जोरदार धमाका होने से एक युवक घायल हो गया है। धमाके में युवक के सिर पांव और शरीर के कई जगहों पर चोटें आई हैं। 
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के सुल्तानपुर में मकान में शुक्रवार सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ है। रहस्यमयी धमाके में मकान में रहने वाले किरायेदार युवक को चोटें पहुंची हैं। उसे आस-पास के लोगों ने तुंरत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। धमाके में युवक के सिर, पांव और शरीर के कई जगहों पर चोटें आई है। 

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के सुल्तानपुर में मकान में शुक्रवार सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ है। रहस्यमयी धमाके में मकान में रहने वाले किरायेदार युवक को चोटें पहुंची हैं। उसे आस-पास के लोगों ने तुंरत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। धमाके में युवक के सिर, पांव और शरीर के कई जगहों पर चोटें आई है। 

यह भी पढ़ेंः-गोपाल नाग बने पालमपुर नगर निगम के मेयर और राजकुमार डिप्टी मेयर


युवक की पहचान 19 वर्षीय सुरेश निवासी जुंगा, डाकघर बढ़ई जिला कुल्लू के रूप में हुई है। धमाका इतने जोर से हुआ कि आसपास के लोग भी सहम से गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी अखाड़ा चौकी से पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इसके अलावा धमाके को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। पहले भी मणिकर्ण घाटी के एक गाड़ी में धमाका हुआ था। धमाके के बाद गाड़ी के चीथड़े उड़ गए। धमाके के बाद आसपास के लोग सहम गए। काफी देर तक लोग एक-दूसरे से धमाके के बारे में पूछते रहे।

यह भी पढ़ेंः-सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी मीडियम में भी होगी पढ़ाई


मकान में अंदर दो सिलेंडर भी रखे

कुल्लू शहर में इस तरह के रहस्यमयी धमाके से लोग परेशान हैं। हालांकि मकान में अंदर दो सिलेंडर भी रखे हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि सिलेंडर लीक होने से धमाका हुआ है। प्रथम दृश्य से सिलेंडर के लीक होने से धमाका होना बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इसमें मकान के आस पास रह रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।