उत्तर प्रदेश से हिमाचल के इन खूबसूरत शहरों के लिए अब सीधी बस सर्विस
REALITY NEWS DESK। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की वादियों में अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। खासकर उत्तर प्रदेश (Up) के पर्यटकों को यह खबर महत्वपूर्ण है। अब उत्तर प्रदेश (Up) के हर शहर से हिमाचल (Himachal) के लिए सीधी बस सेवा (Bus Service) का लाभ ले सकते हैं। सीधी बस सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग (HRTC) से एक करार किया है। इस करार के तहत अब यूपी से हिमाचल (Himachal) के 27 रूट्स पर बस चलाई जाएगी।
यूपी में 27 रूटों पर बसें चलाएगा एचआरटीसी
हिमाचल सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश पंत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करार अनुसार एचआरटीसी उत्तर प्रदेश में 27 रूटों पर बसें चलाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार हिमाचल में 19 रूटों पर अपनी बसें दौड़ाएगी। दोनों सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन 20 सालों के लिए हुआ है। आने वाले वक्त में इन रूट्स पर और बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
इन रूट्स पर चलेंगी यूपी और हिमाचल की बसें
सरकार ने इन रूट्स पर बस चलाने का फैसला किया है। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ से भी आने वाले वक्त में बसों को चलाने की योजना बन है। यूपी के नोएडा या सहारनपुर जैसे शहरों से सीधे मनाली, शिमला, धर्मशाला जैसे खास पर्यटक स्थलों के लिए बस ले सकते हैं। नए फैसले के बाद यूपी के तमाम शहरों से हिमाचल जाने वाले लोगों को अब चंडीगढ़, पठानकोट या अंबाला के लिए बस पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं दोनों सरकारों के कदम से पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

