Landslide In Manali : मनाली में आधी रात को तबाही, अढ़ाई मंजिला मकान ध्वस्त, चली गईं 19 जानें

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में देररात को बड़ा हादसा हो गया। इससे 18 जानें चली गईं। हादसा सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि को हुआ है। दरअसल, मनाली के जगतसुख में भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने अढ़ाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में देररात को बड़ा हादसा हो गया। इससे 18 जानें चली गईं। हादसा सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि को हुआ है। दरअसल, मनाली के जगतसुख में भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने अढ़ाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आधी रात को हुए इस हादसे में एक गाय और 18 कुत्तों की मलबे में दबने से मौत हो गई।   गनीमत रही है कि हादसे में अंदर रह रहा दंपति सुरक्षित है। हादसे के बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मनाली। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में देररात को बड़ा हादसा हो गया। इससे 18 जानें चली गईं। हादसा सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि को हुआ है। दरअसल, मनाली के जगतसुख में भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने अढ़ाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आधी रात को हुए इस हादसे में एक गाय और 18 कुत्तों की मलबे में दबने से मौत हो गई। 

गनीमत रही है कि हादसे में अंदर रह रहा दंपति सुरक्षित है। हादसे के बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। नवदीप सिंह पुत्र सतगुरु सिंह निवासी गांव एवं डाकघर हरिपुर तहसील मनाली ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवनिवृत्त हुए हैं। उनकी बेटी गायत्री ने जगतसुख के नागनी नाले में अढ़ाई मंजिला मकान किराए पर लिया है।

गायत्री यहां एनजीओ सहित जानवरों का रेस्क्यू सेंटर चलाती है। नवदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के साथ जगतसुख में रहते हैं। उनके साथ एक गाय और 24 कुत्ते भी इसी मकान में रहते हैं। रात को जब वे सोए हुए थे, तो जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि भूकंप आया है, लेकिन जब उठकर देखा तो पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया है। 

भूस्खलन से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे की चपेट में आने से एक गाय और 18 कुत्तों की मौत हो गई है। घर का सारा सामान भी मलबे में दबा है। उधर, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि भूस्खलन से गाय व पालतु कुत्ते मलबे में दबे हैं। रेवेन्यू विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर है। जल्द ही प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।