मनाली मालरोड पर महानाटी में एक साथ थिरकीं एक हजार से अधिक महिलाएं
कुल्लू । राष्ट्रीय स्तरीय मनाली शरदोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को महानाटी (लोकनृत्य व गायन) का आयोजन हुआ। चौथे दिन कुल्लवी नाटी के नाम रहा। मनाली के मालरोड़ पर एक हजार से अधिक महिलाएं कुल्लवी नाटी पर एक साथ थिरकीं। सफेद रंग का तीन फूल वाला पट्टू, चांदी की बूमणी(स्थानीय आभूषण) और लाल रंग का धाठू पहनकर महिलाओं ने करीब एक घंटे तक नाटी डाली।
देशी-विदेशी पर्यटक भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाने को विवश हो गए। शरदोत्सव के मौके पर हुई महानाटी में 78 महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने-अपने कैमरों में कैद किया। नाटी के माध्यम से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।