Himachal News : BJP से निष्कासित पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल

Himachal Elections : भाजपा से निष्कासित करसोग के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए। सीएम सुक्खू ने कहा कि किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 | 
Himachal Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा से निष्कासित आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने शिमला स्थित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंचकर कांग्रेस का दामन थामा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।

किशोरी लाल ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2022 में भाजपा ने उनकी टिकट काट दी और उनकी जगह लोकेंद्र कुमार को आनी से पार्टी की टिकट दी। टिकट काटे जाने के बाद भी किशोरी लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव में हार गए थे। पार्टी से बगावत करने पर किशोरी लाल को भाजपा ने निष्कासित भी कर दिया था।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किशोरी लाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे आनी इलाके में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की जीत के लिए मेहनत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वे आनी विधानसभा क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को 20 हजार वोटों की लीड दिलवाएंगे। किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली से बहुत कार्य करता परेशान हो चुके हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में वह भी कांग्रेस का दामन थामेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।