कांगड़ा के भवारना में महिला की गला रेत कर हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत गदियाड़ा पंचायत की एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत गदियाड़ा पंचायत की एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान कुसुम पत्नी कल्याण चंद निवासी गदियाड़ा वार्ड-दो के टीका नलोट निवासी का रूप से में हुई है। उसका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कचरे के नीचे मिला है। फिलहाल पुलिस ने महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को महिला कुसुम घर से पालमपुर के लिए निकली थी। देर शाम को जब घर नहीं पहुंची तो उसका बेटा उसकी तलाश में सड़क की ओर निकला। काफी देर तक कोई सुराग न लगने पर कल्याण चंद भी ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकल गए। जब कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। देररात करीब 10 बजे घर से लगभग 3 किलोमीटर पहले सड़क की पुलिया के नीचे महिला को मृत अवस्था मे पाया गया। 

परिजनों के मुताबिक महिला की गला रेत कर हत्या की गई है, जिसके सबूत मौका ए वारदात पर मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अपने बयान में महिला के गले मे काटने के निशान बताए हैं। उधर, मृतका के पति कल्याण चन्द नर पुलिस से मामले की जांच ओर दोषियों को पकडऩे की गुहार लगाई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।