दुखद : खेतों से लावारिस पशुओं को खदेड़ने गई बुजुर्ग महिला को सांड ने मार डाला

जिला कांगड़ा में लावारिस पशुओं का आतंक भी बढ़ने लगा है। लावारिस पशु जहां खेतों में घुस कर फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं वहीं, लोगों के लिए यह काल भी बन रहे हैं। एक महीने के अंतराल में जिला कांगड़ा में तीन लोग की जान लावारिस पशुओं के हमले के कारण चली गई है।
 | 
जिला कांगड़ा में लावारिस पशुओं का आतंक भी बढ़ने लगा है। लावारिस पशु (Abandoned Animal) जहां खेतों में घुस कर फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं वहीं, लोगों के लिए यह काल भी बन रहे हैं। एक महीने के अंतराल में जिला कांगड़ा में तीन लोग की जान लावारिस पशुओं के हमले के कारण हो गई है। ताजा मामले में पालमपुर उपमंडल के पंचरुखी में एक बुजुर्ग महिला को लावारिस सांड ने मौत के घाट उतार दिया।

पालमपुर। जिला कांगड़ा में लावारिस पशुओं का आतंक भी बढ़ने लगा है। लावारिस पशु (Abandoned Animal) जहां खेतों में घुस कर फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं वहीं, लोगों के लिए यह काल भी बन रहे हैं। एक महीने के अंतराल में जिला कांगड़ा में तीन लोग की जान लावारिस पशुओं के हमले के कारण चली गई है। ताजा मामले में पालमपुर उपमंडल के पंचरुखी में एक बुजुर्ग महिला को लावारिस सांड ने मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लावारिस पशु (Abandoned Animal) पालमपुर उपमंडल के पंचरुखी में एक 72 वर्षीय शुक्री देवी पत्नी बांकू राम के खतों में फलसों को नुकसान पहुंचा रहे थे। शुक्री देवी बुधवार शाम के समय उन्हें खदेड़ने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान एक लावारिस सांड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला सांड के हमले में बुरी तरह से घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने घटना की पुष्टी की है।


बता दें कि इससे पहले 6 फरवरी को ही जिला कांड़ा के उपमंडल ज्वाली भी ऐसा मामले सामने आया था। ज्वाली की लुधियाड़ पंचायत में लावारिस सांड  ने आंगन में बैठ 85 वर्षीय प्रकाश चंद (85) पुत्र जैसी राम निवासी दरकाटी पर हमला कर दिया था। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घालय हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उनकी मौत हो गई थी। 

इससे पहले 24 जनवरी को भी पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत धनोटू में ललेहटा गांव के वन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी जगदीप सिंह को एक बेसहारा बैल ने पटक-पटककर मार दिया था। सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में पता चला था कि जगदीप सिंह पर बेसहारा बैल ने हमला किया और सात मिनट तक बैल व्यक्ति पर प्रहार करता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिमाचल में गठित होगी टास्क फोर्स

हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) ने बजट पेश किया है। इसमें उन्होंने हिमाचल में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर स्टेट लेवल टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है। टास्क फोर्स गौवंश को समीप के गौ सदन में रखने के लिए दिशा निर्देश देगी। साथ ही जरूरी सुझाव भी देगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।