14 करोड़ रुपये से होगा शाहपुर-बोह सड़क का कायाकल्प, विधायक पठानिया ने कही बड़ी बात

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गोरड़ा पंचायत में पटवार घर का निर्माण किया जाएगा। इसपर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 50 लाख रुपये से गोरड़ा में तालाब के सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
 | 
शाहपुर-बोह सड़क का जल्द कायाकल्प होने वाला है। सड़क पर 14 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को सुधारा जाएगा। इससे सड़क पर आवागमन भी आसान हो जाएगा। शाहपुर के विधायक ने यह जानकारी दी। सोमवार को गोरड़ा पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया लोगों को संबोधित कर रहे थे।    विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गोरड़ा पंचायत में पटवार घर का निर्माण किया जाएगा। इसपर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शाहपुर। शाहपुर-बोह सड़क का जल्द कायाकल्प होने वाला है। सड़क पर 14 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को सुधारा जाएगा। इससे सड़क पर आवागमन भी आसान हो जाएगा। शाहपुर के विधायक ने यह जानकारी दी। सोमवार को गोरड़ा पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गोरड़ा पंचायत में पटवार घर का निर्माण किया जाएगा। इसपर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 50 लाख रुपये से गोरड़ा में तालाब के सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इससे जल संरक्षण की दिशा में कदम उठाए जा सकें। गोरड़ा के साथ लगते क्षेत्रों में पेयजल की बेहतर सुविधा पर 2.42 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों पेयजल की सुविधा होगी। 

उन्होंने कहा कि शाहपुर के समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का भी त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जो वायदे किए गए थे उनको पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के मागदर्शन में सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा कर रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।  

उन्होंने रसोई गैस की गाड़ी को भी भनाला गोरड़ा तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोरड़ा में विद्युत समस्या को भी दूर किया जाएगा इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला भनाला का नामकरण भी शहीद पवन सिंह राजकीय उच्च पाठशाला किया जाएग। राजकीय उच्च पाठशाला भनाला में चारदीवारी के लिए 10 लाख व्यय किए जाएंगे।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।