गोपाल नाग बने पालमपुर नगर निगम के मेयर और राजकुमार डिप्टी मेयर

नगर निगम पालमपुर को नए मेयर-डिप्टी मेयर मिल गए हैं। गोपाल नाग नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं, जबकि राजकुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है।
 | 
नगर निगम पालमपुर को नए मेयर-डिप्टी मेयर मिल गए हैं। गोपाल नाग नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं, जबकि राजकुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है। इससे पहले राधा सूद को नगर निगम के मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन एन वक्त पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए गोपाल नाग बाजी मार गए हैं। 

पालमपुर। नगर निगम पालमपुर को नए मेयर-डिप्टी मेयर मिल गए हैं। गोपाल नाग नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं, जबकि राजकुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है। इससे पहले राधा सूद को नगर निगम के मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन एन वक्त पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए गोपाल नाग बाजी मार गए हैं। 

पालमपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए वार्ड 6 से पार्षद गोपाल नाग तथा डिप्टी मेयर पद के लिये वार्ड एक से पार्षद राज कुमार को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरव जस्सल ने महापौर पद के लिए गोपाल नाग और उपमहापौर पद की राज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महापौर तथा उपमहापौर पदों के लिये केवल एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। महापौर के लिए पूनम बाली तथा अनीश नाग ने गोपाल नाग के नाम की प्रस्तावना की, जबकि शशि डिंपल तथा नीलम मालिक ने उपमहापौर राज कुमार के नाम की प्रस्तावना की।

नगर निगम सभागार में गोपाल नाग और राज कुमार सर्वसम्मति से मेयर डिप्टी मेयर चुना गया। मेयर एवं डिप्टी मेयर चुनाव में सभी 15 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। नगर निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए सर्वसम्मति से चयन के लिए सभी पार्षद बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यपद्धति और सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यहां सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ है।

उन्होंने मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई भी दी। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने नव चयनित मेयर तथा डिप्टी मेयर को बधाई दी तथा सभी पार्षदों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम से विजय का जो सिलसिला आरंभ हुआ है यह मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में भी जारी रहेगा और 2024 लोकसभा चुनावों में भी चारों सीटों पर विजय प्राप्त होगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।