Corona In Himachal: वन मंत्री राकेश पठानिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona cases in himachal) के मालमों ने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। तमाम पाबंदियों के बाद भी कोरोना मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया (Minister Rakesh Pathania) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वन मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
आज सुबह मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इसलिए मैं अपने आप को 7 दिनों के लिए क्वरांटिन कर रहा हूं । मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है की अपनी सेहत का ख्याल रखें व लक्षण आने पर अपनी जांच जरूर करवाएं।
— Rakesh Pathania (@irakeshpathania) January 28, 2022
राकेश पठानिया ने शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब ट्वीट किया, ''आज सुबह मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए मैं अपने आप को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि अपनी सेहत का ख्याल रखें व लक्षण आने पर अपनी जांच जरूर करवाएं।''
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल भी कोरोना पॉजिटिव (Rajiv Saizal corona report positive) हुए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी था। उन्होंने लिखा था कि उनके चालक के पॉजिटिव होने पर उन्होंने अपना टेस्ट करवाया है और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

