Dehra Bye-Elections : कौन हैं कमलेश ठाकुर, जिन्हें कांग्रेस ने देहरा से दिया पार्टी टिकट

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सीएम सुखविंद्र सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) को प्रत्याशी बनाया है।
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) देहरा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस हाईकमान ने कमलेश को चुनाव मैदान में उतारकर हिमाचल का सियासी माहौल गरमा दिया है। मंगलवार दोपहर बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम सुक्खू की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किया। देहरा उपचुनाव ((Dehra By-Elections 2024) ) से अब सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा दाव पर लग गई है। देहरा तहसील में मुख्यमंत्री का ससुराल है। 

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) देहरा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस हाईकमान ने कमलेश को चुनाव मैदान में उतारकर हिमाचल का सियासी माहौल गरमा दिया है। मंगलवार दोपहर बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम सुक्खू की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किया। देहरा उपचुनाव ((Dehra Bye-Elections 2024) ) से अब सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा दाव पर लग गई है। देहरा तहसील में मुख्यमंत्री का ससुराल है। 

जानकारी के अनुसार, कमलेश ठाकुर का जन्म 2 अप्रैल 1970 को कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के नलसूहा गांव में हुआ। उन्होंने राजकीय कॉलेज चंडीगढ़ से राजनीतिक शास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की है और पीजीडीसीए का डिप्लोमा भी किया है। कमलेश ने 10वीं की शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला नलसूहा और जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर से हासिल की है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उनका विवाह 11 जून 1998 को हुआ।


कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश की समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष रुचि रही है। विशेष रुप से महिला सशक्तिकरण के लिए कमलेश ठाकुर निरंतर सक्रिय रही हैं। पिछले 20 वर्षों से वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्य कर रही हैं। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका बेहतर जुड़ाव रहा है। कमलेश ठाकुर नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से निरंतर काम कर रही हैं और मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के निपटारे के लिए प्रयास कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) देहरा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस हाईकमान ने कमलेश को चुनाव मैदान में उतारकर हिमाचल का सियासी माहौल गरमा दिया है। मंगलवार दोपहर बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम सुक्खू की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किया। देहरा उपचुनाव ((Dehra By-Elections 2024) ) से अब सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा दाव पर लग गई है। देहरा तहसील में मुख्यमंत्री का ससुराल है। 

परिवारवाद की राजनीति के आरोपों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि हाईकमान ने विधानसभा चुनाव में मुझे अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए कहा है। इससे पहले हाईकमान द्वारा लोकसभा चुनाव में लड़ने को भी कहा गया था। सर्वे के बाद मेरी पत्नी का नाम आया, लेकिन मैंने फिर भी इनकार किया। मैं खुद चाहता हूं कि राजनीति में परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति आए, लेकिन जिस प्रकार की राजनीतिक परिस्थितियां राज्य में हैं उसे देखते हुए, लड़ाई लड़ने के लिए मेरी पत्नी के घर की सीट से चुनाव लड़ने को कहा गया। जब फैसला लेने का समय आया तो मैंने हाईकमान के फैसले को माना।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।