विवाह के 13 साल बाद नहीं हुआ बच्चा, प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाया फंदा

मृतका के भाई के आरोप के बाद पुलिस ने महिला के पति जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 | 
DRIVER COMMITS SUICIDE, आत्महत्या क्यों की नहीं हुआ खुलासा

शाहपुर। जिला कांगड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला ने घर में फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिला कांगड़ा के शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत घनोटू गांव की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव बुधवार-वीरवार रात को घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया। इसके बारे में जब मायके पक्ष को पता चला तो काफी संख्या में लोग गांव में पहुंच गए।  मृतका के सिहंवा निवासी भाई राकेश कुमार पुत्र दासो राम बताया कि उनकी 32 वर्षीय बहन सरला देवी की 2007 में जोगिंद्र सिंह (40) के साथ शादी 2007 थी। शादी के 13-14 वर्ष बीत जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ।

राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि बच्चा न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग सरला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन सरला ने आत्महत्या की है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शाहपुर के एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।