बज्रेश्वरी से ज्वालामुखी मंदिर जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं की बस पलटी, 21 घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बाहरी इलाके में समेला सुरंग के पास शुक्रवार को एक बस पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 21 भक्त घायल हो गए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 | 
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। इससे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी 21 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसा कांगड़ा शहर के बाहर इलाके में समेला सुरंग के पास शुक्रवार को हुआ है। हादसे के वक्त बस में 52 श्रद्धालु सवार थे। घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RPGMC Tanda) टांडा में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी श्रद्धालु कांगड़ा जिले में बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी मंदिर जा रहे थे। इस दौरान समेला सुरंग के पास बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। पहाड़ी से टकराने के बाद बस पलट गई, जिससे 21 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा सुरंग के पास बस पलट गई हैं। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी टांडा में भर्ती किया गया है।

जीएमसी टांडा के प्रधानाचार्य मिलाप डॉ. चंद शर्मा ने कहा कि सभी घायल तीर्थयात्री खतरे से बाहर हैं। उधर,  हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया गया है। कांगड़ा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी अंकित शर्मा ने बताया कि दुर्घटना कथित रूप से बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और जांच की जा रही है। सभी की स्थिति सामान्य है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।