देश के असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही भाजपाः रामलाल ठाकुर

हिमाचल कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और बेरोजगारी के मामले पर खूब खरी-खरी सुनाई।
 | 
thakur Ram Lal हिमाचल कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार को बेरोजगारी और भर्ती मामलों में पेपर लीक व गड़बड़ी के मामलों को लेकर खूब खरी-खरी सुनाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर रविवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार को बेरोजगारी और भर्ती मामलों में पेपर लीक व गड़बड़ी के मामलों को लेकर खूब खरी-खरी सुनाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर रविवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


राम लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई प्रधानमंत्री की घोषणाएं भी अधूरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने आरएसएस के विचारधारा के लोगों की ड्यूटियां लगाई हैं, जिसमें बहुत से कांग्रेस के वोटरों को वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। भाजपा महंगाई, बेरोजगारी व मुद्दों से भटका कर धर्म की राजनीति करने का प्रयास कर रही है।


राम लाल ने कहा कि हिमाचल में हर भर्ती में पेपर लीक सहित गड़बड़ होने के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बेरोजगार पढ़े-लिखे युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। जांच में भी पुलिस अधिकारियों को ही लगाया गया है, जबकि सीबीआई के साथ-साथ सिटिंग जज की निगरानी में जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले युवाओं को ही पकड़ने का काम हिमाचल प्रदेश पुलिस ने किया है।


उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के तहत प्रश्न पत्र तैयार होते हैं, ऐसे में पुलिस व सरकार का भी इसमें हाथ हो सकता है। पेपर कैसे लीक हुआ, इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। आरोपी को भागने का पूरा टाइम सरकार दे रही है। सरकार क्या कर रही है, इस पर सरकार जल्द से जल्द जबाब दे। ठाकुर रामलाल ने कहा कि यहां तक कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व मार्गदर्शक शांता कुमार ने भर्ती मामलों को सरकार पर कंलक बताया है। 


चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पीएम के दौरे के लिए पूरे हिमाचल को डिस्टर्ब किया जा रहा है, रेस्ट हाऊस पर कब्जा करके रखा है। सड़कों व सरकारी संपति में पोस्टर लगाने में मनाही के बाबजूद लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म व लोगों को भड़काने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद-शिव मंदिर मामले में सही निर्देश दिए हैं। जबकि अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाबजूद उसी मुद्दे पर बात हो रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।