कंगना बोलीं, कांग्रेसी कर रहे मेरे खिलाफ दुष्प्रचार, मंडी में सेवक की तरह करूंगी काम

भिनेत्री कंगना ने कहा कि कांग्रेस के नेता  उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मैं मुंबई में रहती हूं। काम करवाने के लिए मंडी के लोगों को मुंबई जाना पड़ेगा। मगर ऐसा नहीं होगा। मैं मंडी की बेटी हूं। मंडी में मेरा घर है, मनाली में भी है। मंडी में कार्यालय भी खोला जाएगा, जहां लोग जब चाहें तब मिल सकते हैं।
 | 
भिनेत्री कंगना ने कहा कि कांग्रेस के नेता  उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मैं मुंबई में रहती हूं। काम करवाने के लिए मंडी के लोगों को मुंबई जाना पड़ेगा। मगर ऐसा नहीं होगा। मैं मंडी की बेटी हूं। मंडी में मेरा घर है, मनाली में भी है। मंडी में कार्यालय भी खोला जाएगा, जहां लोग जब चाहें तब मिल सकते हैं।

भाजपा के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत अब मंडी में प्रचार अभियान में जुट गई हैं। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर अब अभिनेत्री कंगना रनौत आम लोगों के बीच जा रही हैं। मंडयाली बोली में लोगों के साथ बातचीत कर रही हैं। यानी रील लाइफ को छोड़कर अब ग्रामीण क्षेत्रों में रीयल लाइफ से जुड़ने के प्रयास कर रही हैं। कंगना ने मंडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंगत (जमीन के लाइन में बैठना) में भोजन ग्रहण कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान सियासी मैदान में उतरी कंगना ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के शिवाबदार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अभिनेत्री कंगना ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में जनता की सेवा करेंगी। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में देश की जनता की सेवा कर रहे हैं, उसी तरह मैं मंडी के लोगों की सेवा करूंगा। इसके लिए मंडी में कार्यालय में खोला जाएगा।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अभिनेत्री कंगना ने कहा कि कांग्रेस के नेता  उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मैं मुंबई में रहती हूं। काम करवाने के लिए मंडी के लोगों को मुंबई जाना पड़ेगा। मगर ऐसा नहीं होगा। मैं मंडी की बेटी हूं। मंडी में मेरा घर है, मनाली में भी है। मंडी में कार्यालय भी खोला जाएगा, जहां लोग जब चाहें तब मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद इसे विकास के पथ पर अग्रणी बनाया है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।