HPCU का दीक्षांत समारोह 6 मई को, राष्ट्रपति 30 स्टूडेंट्स को प्रदान करेंगी गोल्ड मेडल

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6 मई को सातवां दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल प्रदान करेंगी।

 | 
राष्ट्रपति 6 मई को कांगड़ा जिला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) में सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। HPCU के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि 6 मई को सातवें दीक्षांत समारोह में 709 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 30 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं।

धर्मशाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति पांच दिन तक हिमाचल प्रदेश में रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न स्थानों की भी यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ मई तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी और यहां आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट में रुकेंगी।

यह भी पढ़ें ः-President Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति 6 मई को कांगड़ा जिला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) में सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। HPCU के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि 6 मई को सातवें दीक्षांत समारोह में 709 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 30 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें ः-माता चिंतपूर्णी की कसम देने पर BJP ने चुनाव आयोग से की संजय रत्न की शिकायत

11 स्टूडेंटस को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 7 छात्राएं और 4 छात्र शामिल हैं। 6 स्टूडेंट्स को एमफिल की उपाधि दी जाएंगी। वर्ष 2019-22 यूजी और वर्ष 2020-22 पीजी के बीच स्नातक और स्नातकोत्तर के 602 स्टूडेंट्स को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 9 स्टूडेंट्स को एडवांस डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 7 छात्र और 2 छात्राएं शामिल होंगी। 11 छात्राओं और 23 छात्रों को पीजी डिप्लोमा और 8 छात्राओं और 9 छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।