Himachal HIV Case : लगातार फैल रहा HIV, तीन साल में 1805 लोग पॉजिटिव, कांगड़ा में सबसे ज्यादा

Himachal Pradesh HIV News : हिमाचल प्रदेश में बीते तीन सालों में 1805 लोग HIV का शिकार हुए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा पूछे सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है।

 | 
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन साल में 1805 लोग एचआईवी का शिकार हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार HIV पॉजिटिव के मामले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2024 के शुरूआत के दो महीने में ही 510 लोगों के HIV पॉजिटिव होने के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल में 1805 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा एचआईवी पॉजिटिव कांगड़ा जिला में हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की ओर से विधानसभा में दी गई है। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन साल में 1805 लोग एचआईवी का शिकार हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार HIV पॉजिटिव के मामले बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा एचआईवी पॉजिटिव कांगड़ा जिला में हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की ओर से विधानसभा में दी गई है। 


दरअसल, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए प्रदेश में गत तीन वर्ष में 15 जनवरी 2024 तक एचआईवी पॉजिटिव लोगों की संख्या और उनका जिलावार और वर्षवार ब्यौरा मांगा था। इसके लिखित जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी है। विधानसभा के पटल में दिए उत्तर में हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2020-21 से लेकर 15 जनवरी 2024 में कुल 1805 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

सदन में दी गई जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2020-21 में 370, साल 2021-22 में 374, साल 2022-23 में 551 और साल 2023-24 में 15 जनवरी तक 510 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इन सभी मामलों को मिलाकर कुल 1805 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा कांगड़ा में 512 लोग एचआईटी पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं सबसे कम एचआईवी पॉजिटिव किन्नौर जिले में हैं, यहां पिछले तीन सालों में मात्र ही एचआईवी पॉजिटिव मामला सामने आया है।

हालांकि लाहौल-स्पीति जिले में बीते दो सालों में एक भी पॉजिटिव मामले सामने नहीं आया है, लेकिन यहां वर्ष 2020-21 में नौ लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे।

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन साल में 1805 लोग एचआईवी का शिकार हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार HIV पॉजिटिव के मामले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2024 के शुरूआत के दो महीने में ही 510 लोगों के HIV पॉजिटिव होने के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल में 1805 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा एचआईवी पॉजिटिव कांगड़ा जिला में हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की ओर से विधानसभा में दी गई है। 

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।