हिमाचली लोगों ने दो साल में खरीदे 2,48,522 वाहन, सबसे ज्यादा कांगड़ा में हुई गाड़ियों की खरीद

नगर एवं ग्राम योजना मंत्री की ओर से डॉ. जनक राज के सवाल के लिखित जवाब में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में कुल 22 लाख 53 हजार 402 वाहन पंजीकृत हैं। बीते दो वर्षों में 15 जनवरी 2024 तक 2,48,522 नए वाहन पंजीकृत हुए।
 | 
नगर एवं ग्राम योजना मंत्री की ओर से डॉ. जनक राज के सवाल के लिखित जवाब में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में कुल 22 लाख 53 हजार 402 वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 19 लाख 34 हजार 264 वाहन व्यक्तिगत हैं, जबकि 3 लाख 19 हजार 138 वाहन व्यावसायिक हैं। बीते दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी 2024 तक 2,48,522 नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें 2 लाख 16 हजार 874 व्यक्तिग और 31 हजार 648 व्यावसायिक वाहन शामिल हैं।

वेब डेस्क। आधुनिक युग में, आरामदायक और सुविधाजनक जीवन की तलाश में हर कोई है। और इस जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गाड़ी की खरीद होती है। गाड़ी के आगमन से सिर्फ आवाजाही की समस्याएँ ही नहीं हल होतीं, बल्कि यह आपके जीवन में कई तरह के लाभ भी प्रदान करता है। आज के युग में वाहनों को समाज में क्लास और स्टैंडर्ड के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर भी करीब 22 लाख गाड़ियों का बोझ हो गया है। बुधवार को भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज के सवाल पर हिमाचल सरकार ने यह जानकारी दी।

नगर एवं ग्राम योजना मंत्री की ओर से डॉ. जनक राज के सवाल के लिखित जवाब में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में कुल 22 लाख 53 हजार 402 वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 19 लाख 34 हजार 264 वाहन व्यक्तिगत हैं, जबकि 3 लाख 19 हजार 138 वाहन व्यावसायिक हैं। बीते दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी 2024 तक 2,48,522 नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें 2 लाख 16 हजार 874 व्यक्तिग और 31 हजार 648 व्यावसायिक वाहन शामिल हैं।

बीते दो सालों में सबसे ज्यादा गाड़ियां जिला कांगड़ा में खरीदी गईं। यहां 56 हजार 663 निजी और 4 हजार 932 व्यावसायिक वाहन खरीदे गए। जिला कांगड़ा में बीते दो साल में खरीदे गए वाहनों की संख्या 61 हजार 595 है। बीते साल में ही शिमला में 22 हजार 632, किन्नौर में 1 हजार 914, सोलन में 32 हजार 870, ऊना में 23 हजार 755, हमीरपुर में 17 हजार 942, मंडी में 29 हजार 823, कुल्लू में 14 हजार 841, बिलासपुर में 13 हजार 895, लाहौल स्पीति में 1 हजार 290, चंबा में 10 हजार 958 और सिरमौर में 17 हजार 007 गाड़ियां खरीदी गई।

वित्त वर्ष 2022-23 में पुलिस ने किए 35 करोड़ के चालान

वित्त वर्ष 2022-23 में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 8,31,028 मामले दर्ज हुए हैं। इन चालानों से 35,89,86,090 रुपये की धनराशि एकत्र हुई है। भरमौर से विधायक डॉ. जनकराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह जानकारी दी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।