Himachal Weather : चार दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

हिमाचल में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगले चार दिनों तक हिमाचल में अंधड़ चलने के साथ-साथ बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert Issue in Himachal) जारी किया है। 

 | 
weather alert/आठ जून तक होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update Today : उत्तर भारत के नीचले हिस्सों में पड़ रही गर्मी के बीच आप भी हिमाचल प्रदेश का रुख करने जा रहा हैं तो सावधान। पहले हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जान लें, ताकि आपको यहां आने पर परेशानी का सामना न करना पड़े। दरअसल, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में गर्जना के साथ बारिश, अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आप हिमाचल आकर परेशान हो सकते हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान  (Yellow Alert Issue in Himachal) के अनुसार आगामी चार दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। आसमानी बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट भी हिमाचल प्रदेश के सभी जिला के लिए जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। 


ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। 13 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने का अनुमान है। वीरवार को धर्मशाला में ओले गिरने थे। इसके साथ ही राजधानी शिमला के नारकंडा, ठियोग सहित कुछ एक क्षेत्रों में हल्की वर्षा हबुई है। अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके कारण अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोलन में 3.5 डिग्री लुढ़का तापमान

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 3.5, शिमला, कुफरी, धर्मशाला आर सुंदरनगर में करीब 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर वृद्धि जबकि कुछ एक स्थानों पर गिरावट आई है। हमीरपुर, मंडी और भुंतर में करीब 4.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।