मौसम पर बड़ा अपडेटः हिमाचल में होगी भारी बारिश और बर्फबारी; तेजी से गिरेगा तापमान

Himachal Weather Update : आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में 27 नवंबर से बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। इससे प्रदेश में शीतलहर बढ़ने की भी आशंका जताई है।

 | 
हिमाचल में बर्फबारी को लेकर बड़ा अलर्ट, इस दिन से खराब होगा मौसम।

Himachal Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में जारी सप्ताह के दौरान शुष्क मौसम के अनुमान जताया है। मगर इसकी सिनोप्टिक प्रणाली ने संकेत दिया है कि अगले सोमवार यानी 27 नवंबर को प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में अचानक गिरावट आने के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी हिमालयी राज्यों को सुबह कोहरे के सामना करना पड़ रहा है, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य है। हिमाचल में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली सुधार होने के आसार हैं। हालांकि, अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में आने का अनुमान है और यह 27 नवंबर की दोपहर से भारी बर्फबारी और बारिश भी ला सकता है। 


हिमाचल में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर का प्रभाव रहने के अनुमान जताया है। इसके बाद 29 और 30 नवंबर को तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। बर्फबारी जल्दी होने से दिसंबर में शीतलहर में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में क्रिसमस और नए साल के दिनों में बर्फबारी के आसार हैं। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय ड्राइवरों और यात्रियों को तेज गति का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मैदानी इलाकों सहित, कई उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अगले कुछ दिनों के भीतर कोहरे की स्थिति तेज होने के आसार हैं। 

हिमाचल में कहां, कितना तापमान

जनजातीय क्षेत्र में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। लाहौल स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस तीन और समदो में माइनस 2.3, किन्नौर के कल्पा में 2.8 डिग्री, मनाली और भुंतर एयरपोर्ट पर तीन डिग्री, सोलन में 4.8, मंडी और नारकंडा में 5.8, चंबा में 7, कुफरी में 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डलहौजी, शिमला आठ, धर्मशाला, कांगड़ा और शिमला हवाई अड्डे पर यह नौ डिग्री रहा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।