Himachal Weather Today : हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी, इस दिन से साफ होगा मौसम

Himachal Weather Today : हिमाचल में बर्फबारी की वजह से 60 सड़कें बंद हो गई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 | 
Himachal Snowfall News : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी की वजह से प्रदेश में करीब 60 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध बताए जा रहे हैं। ओलावृष्टि के कारण कई जगहों पर सेब और खुमानी के फल गिर गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, लाहौल स्पीति, चम्बा, कांगड़ा और कुल्लू की करीब 60 सड़कें बंद हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई। मौसम विभाग की मानें तो 29 अप्रैल तक भारी बारिश के साथ-साथ, ओलावृष्टि, अंधड़ का सामना करना पड़ सकता है। मंडी, कांगड़ा, चम्बा, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी बारिश के आसार है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार है। इसके बाद एक मई के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। 

बता दें कि शुक्रवार ही मौसम विभाग ने 48 घंटों में प्रदेश के 10 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की भविष्यवाणी की थी। वहीं, मौसम विभाग ने देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की माने तो जून से सितंबर तक सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। 

गर्मी बढ़ने की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं। हिमाचल में वीकेंड पर पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी है। शनिवार को भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा गया। कसौली में 70 फीसदी होटल बुक रहे। इसके अलावा शिमला में 60 फीसदी होटल बुक बताए जा रहे हैं। नीचले क्षेत्रों में मनाली-कुल्लू और डलहौजी में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। . पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कालका-शिमला हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।