Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी, ठिठुरन में इजाफा

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए हैं। किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। 
 | 
सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather News) की चांदी की चादर से लकदक हुई पहाड़ियों का नजारा देखने की इच्छुक पर्यटकों के लिए फिर खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। आगामी कुछ दिनों में फिर बर्फबारी होने से पर्यटकों को हिमाचल की सुंदर वादियों को फिर से निहारने का मौका मिलेगा।  हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी और बारिश (Snowfall In Himachal)  की संभावना है, जो पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

वेब डेस्क। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए हैं। किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है।

रोहतांग दर्रा में 25, अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में 12 ,नॉर्थ पोर्टल 8, सिस्सू और केलांग में पांच-पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ग्रामीण इलाकों में 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है। इसके अलावा लाहौल घाटी में हिमस्खलन की भी आशंका जताई गई है। 

  •  लाहौल जिले में 100 से अधिक ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

  • कुल्लू में हाईवे-305 पिछले तीन सप्ताह से बसों के लिए बंद है।

  • 28 फरवरी को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

  • 29 फरवरी से 3 मार्च तक भारी बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • 4 मार्च को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान:

  • शिमला: 4.5°C

  • सुंदरनगर: 9.1°C

  • भुंतर: 8.2°C

  • कल्पा: -0.8°C

  • धर्मशाला: 7.4°C

  • ऊना: 9.6°C

  • नाहन: 9.1°C

  • पालमपुर: 7.5°C

  • सोलन: 5.2°C

  • मनाली: 4.9°C

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • लाहौल घाटी में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।

  • जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को मौसम का ध्यान रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।