Himachal Weather : हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। अगले 36 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ेगा।
 | 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी से फिर से बारिश-बर्फबारी में तेजी आने के आसार हैं। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास भागें में भी आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।  

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। अगले 36 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। धर्मशाला में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही थीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 और 13 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी से फिर से बारिश-बर्फबारी में तेजी आने के आसार हैं। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास भागें में भी आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।  

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 1.5, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.4, ऊना 3.8, नाहन 8.1, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 5.6, मंडी 2.8, बिलासपुर 5.0, चंबा 4.9, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 4.2, नारकंडा 1.1, भरमौर 2.7, रिकांगपिओ 1.2, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 6.4, बरठीं 3.4, समदो -7.2, सराहन 5.5 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।