Himachal Weather : हिमाचल में कब होगी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

हिमाचल प्रदेश में शुष्क ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कई झीलें और झरने बर्फ बन गए हैं।
 | 
Himachal Pradesh Today Weather : हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी भागों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानों में घने कोहरे ने सुबह-शाम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें और नदियां जम गई हैं। हिमाचल के सात स्थान पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं कई अन्य शहरों का शून्य के करीब है। मौसम विभाग ने आगामी 25 जनवरी से राज्य में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है।

शिमला। Himachal Pradesh Today Weather : हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी भागों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानों में घने कोहरे ने सुबह-शाम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें और नदियां जम गई हैं। हिमाचल के सात स्थान पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं कई अन्य शहरों का शून्य के करीब है। मौसम विभाग ने आगामी 25 जनवरी से राज्य में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है।

 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बीते कई दिनों से पारा जमाव बिंदू के नीचे बना हुआ है। इससे झीलें, झरने और अन्य प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं। लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग से 43 किलोमीटर दूर स्थित दीपकताल झील भी बर्फ में बदल गई है। यह झील समुद्रतल से 3,750 मीटर की ऊंचाई पर है। इसी तरह चंद्रताल, सूरजताल, नीलकंठ समेत दूसरी झीलों का पानी भी जम गया है। 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सिस्सू झील भी ठंड के प्रकोप से जम गई है।

 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी मंगलवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थल रहा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समदो में न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री, कल्पा में -3.4 डिग्री, भुंतर में -0.6 डिग्री, सुंदरनगर में -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सोलन में -0.2, नारकंडा में -1.3,  मंडी में 0.2, मनाली में 0.7, शिमला में 2.4, ऊना में 2.6, पालमपुर में 2.5, नाहन में 4.9, धर्मशाला में 4.4, कांगड़ा में 2.8, जुब्बड़हट्टी में 5.0 और रिकांगपिओ में 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


कब होगी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 25 जनवरी से मौसम करवट ले सकता है और 28 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फ़बारी होने के आसार हैं। 25 जनवरी को मैदानी व मध्यपवर्तीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। 26 व 27 जनवरी को मैदानी भागों को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिला के बीबीएन में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।