Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन का येलो अलर्ट, 28-29 जून को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून दस्तक दे चुका है। प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है, लेकिन अभी भी उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

हिमाचल प्रदेश, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी परिदृश्य के लिए जाना जाता है, मानसून के आगमन के साथ और भी अधिक जीवंत हो जाता है। आमतौर पर जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में आने वाला मानसून, राज्य में जीवनदायिनी वर्षा लाता है, जो कृषि, जल संसाधनों और पर्यटन को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें ः- सावधान ! खाने योग्य नहीं हैं हिमाचल में बनीं 22 दवाएं, सैंपल फेल, वापस होंगे स्टॉक

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून दस्तक दे चुका है। प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है, लेकिन अभी भी उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

यह भी पढ़ें ः- जाली प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने पर हरियाणा के युवक पर हिमाचल में केस दर्ज

मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार से और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार से एक जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 28 और 29 जून को भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना भी है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार भी हैं।

यह भी पढ़ें ः- ECI का बड़ा फैसला, हिमाचल उपचुनाव में तर्जनी नहीं मध्यम उंगली पर लगेगी स्याही, जानें वजह

मंगलवार को हमीरपुर जिले कई इलाकों में बारिश हुई। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज है। ऊना में अधिकतम पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।