Himachal Weather : फिर बिगड़ा मौसम, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना

Himachal weather today :  हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। वीरवार को हिमाचल देश में मौसम साफ बना रहा। मगर एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है।
 | 
Himachal weather today :  हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। वीरवार को हिमाचल देश में मौसम साफ बना रहा। मगर एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार तीन मई यानी शुक्रवार रात से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चार और पांच मई को मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। 

Himachal weather today :  हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। वीरवार को हिमाचल देश में मौसम साफ बना रहा। मगर एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार तीन मई यानी शुक्रवार रात से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चार और पांच मई को मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। 


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। छह मई से हिमाचल प्रदेश के मैदानी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर आठ मई तक मौसम खराब बना रह सकता है। 

किन्नौर के छितकुल में पांच इंच तक बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में बुधवार-वीरवार की रात को हल्का हिमपात हुआ है। किन्नौर के पहाड़ी और रिहायशी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। छितकुल और सांगला में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। छितकुल में लगभग पांच इंच और सांगला में 0.2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

किन्नौर की वादियों को निहारने पहुंच रहे सैलानी यहां बर्फबारी का नजारा देख रोमांचित हो रहे हैं। किन्नौर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को धूप खिली हुई है। हालांकि इस बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों का पारा शून्य व इससे नीचे चला गया है।


चार और पांच मई को बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार व पांच मई को राज्य के मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तुफान व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। छह व सात मई को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दो दिन (4 और 5 मई) को बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।