Himachal Weather Update: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, शून्य से नौ डिग्री नीचे तक लुढ़का पारा

लंबे समय से बारिश न होने के कारण हिमाचल प्रदेश में भयंकर शीतलहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।  

 | 
लंबे समय से बारिश न होने के कारण हिमाचल प्रदेश में भयंकर शीतलहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम पारा शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पारा लुढ़क गया है। मैदानी जिलों ऊना और मंडी सहित प्रदेश में सात स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी से सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री (-9.4) नीचे दर्ज किया गया।    अभी हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर से राहत के आसार कम हैं।

लंबे समय से बारिश न होने के कारण हिमाचल प्रदेश में भयंकर शीतलहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम पारा शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पारा लुढ़क गया है। मैदानी जिलों ऊना और मंडी सहित प्रदेश में सात स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी से सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री (-9.4) नीचे दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में मंत्री समेत तीन कांग्रेस विधायक जप रहे राम नाम की माला, अयोध्या जाने का ऐलान


अभी हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर से राहत के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी जिलों में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया। केंद्र के अनुसार दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। सोमवार सुबह भी इन क्षेत्रों में कोहरे और ठंड से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में 16-17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 18 जनवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।   


आज सुबह कहां कितना तापमान रहा

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर -0.7, भुंतर 0.0, कल्पा -0.2, धर्मशाला 6.2, ऊना -1.8, नाहन 6.1, केलांग -4.6, पालमपुर 3.0, सोलन 0.4, मनाली 1.2, कांगड़ा 3.8, मंडी -1.5, चंबा 2.4, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 5.2, कुफरी 5.9, कुकुमसेरी -9.4, नारकंडा 4.0, भरमौर 5.2 , रिकांगपिओ 2.1, धौलाकुआं 3.4, बरठीं -0.6, समदो 3.3, पांवटा साहिब 6.5, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में  3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।