हिमाचल के लिए सीएम सुक्खू ने केंद्र से मांगी 200 करोड़ की मदद, दिल्ली में नड्डा से मिले

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नड्डा से आग्रह किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए अगले वित्त वर्ष में आवंटन में 200 करोड़ रुपये की वृद्धि की जाए। 
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और वित्तीय सहायता से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिमला/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और वित्तीय सहायता से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नड्डा से आग्रह किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए अगले वित्त वर्ष में आवंटन में 200 करोड़ रुपये की वृद्धि की जाए। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश में गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों के बेहतर उपचार के लिए तीन गहन चिकित्सा खंड स्थापित करने की अनुमति शीघ्र प्रदान की जाए। उन्होंने इसे अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाने का भी आग्रह किया ताकि केंद्र और राज्य के बीच 90:10 का अनुपात बना रहे। सीएम सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिमाचल में इस वर्ष आई भीषण प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए एक महत्वपूर्ण मांग रखी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य की ऋण सीमा (Borrowing Limit) में 2 प्रतिशत की वृद्धि का मामला उठाएं।

यह वृद्धि आपदा प्रभावित राज्य के लिए वित्तीय राहत प्रदान करने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री को सभी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।