हिमाचल पुलिस में बंपर भर्ती, बदले गए नियम, जानें अब क्या होगी पात्रता

Himachal Police Recruitment : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1228 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के साथ कांस्टेबल भर्ती के लिए नियमों में कुछ बदलाव भी कर दिए गए हैं।
 | 
Himachal Police Recruitment : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के साथ कांस्टेबल भर्ती के लिए नियमों में कुछ बदलाव भी कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए सभी श्रेणियां के लिए लंबाई में एक-एक इंच की वृद्धि की गई है। इसके अलावा भर्ती के लिए अन्य मापदंडों में भी बदलाव किया है। हालांकि अभी बदलाव को ड्राफ्ट है।

शिमला। Himachal Police Recruitment : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के साथ कांस्टेबल भर्ती के लिए नियमों में कुछ बदलाव भी कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए सभी श्रेणियां के लिए लंबाई में एक-एक इंच की वृद्धि की गई है। इसके अलावा भर्ती के लिए अन्य मापदंडों में भी बदलाव किया है। हालांकि अभी बदलाव ड्राफ्ट हैं।


हिमाचल प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जो ड्राफ्ट जारी किया है, उसमें भर्ती के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं और इन पर बदलावों के लिए 15 दिन में आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती का ड्राफ्ट फाइनल होगा। और फिर उसी के आधार पर हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1228 पदों को भरने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएग।


ड्राफ्ट के मुताबिक नौ अगस्त 2021 के नियमों को तब्दील कर नए नियम लागू किए जाएंगे। इसके तहत कांस्टेबल की भर्ती का जिम्मा अब हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग या फिर सरकार द्वारा तय एजेंसी पर होगा। इससे पहले कांस्टेबल की भर्ती पुलिस मुख्यालय करता था। ड्राफ्ट में यह भी प्रावधान किया है कि कांस्टेबलों की भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षण के आरंभ में मादक पदार्थों के सेवन का पता लगाने के लिए अभ्यर्थी का डोप टेस्ट किया जाएगा।

चार महीने का कमांडो प्रशिक्षण

May be an image of 1 person and climbing
नियमों में बदलाव करते हुए गृह विभाग ने तय नए मानक में भर्ती होने वाले सभी पुलिस जवानों को सामान्य प्रशिक्षण के साथ चार महीने का कमांडो प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य किया गया है। इससे पूर्व सामान्य प्रशिक्षण में बेहतर करने वालों को ही कमांडो प्रशिक्षण दिया जाता था। अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 9 माह का प्रशिक्षण होगा। 

इस प्रशिक्षण के बाद कांस्टेबलों को स्पेशल कमांडो प्रशिक्षण से गुजरना होगा, जो पीटीसी डरोह में चार सप्ताह तक चलेगा। पाठ्यक्रम पूरा न करने पर जिला आधार पर नियुक्तियां होगी। सामान्य प्रशिक्षण और विशेष प्रशिक्षण सहित कुल दो वर्षों का प्रोबेशन पीरियड होगा।

हिमाचली को ही मिलेगी प्रथमिकता

कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 100 अंक होंगे, जिसमें ग्राऊंड टेस्ट पास करने वालों की 90 अंक की लिखित परीक्षा और एक से छह अंक उम्मीदवार की लंबाई और एनसीसी के लिए एक से चार अंक मिलेंगे। ड्राफ्ट में साफ किया गया है कि कांस्टेबल भर्ती साल में एक बार या रिक्तियों के आधार पर शत प्रतिशत नियमित तौर पर होंगी। कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हिमाचली और प्रदेश के स्कूलों से दसवीं व 12वीं पास करने वाले ही पात्र होंगे।

एक-एक इंच लंबाई में की वृद्धि

ड्राफ्ट में कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी श्रेणियां के लिए लंबाई में एक-एक इंच की वृद्धि की गई है। पहले सामान्य वर्ग में पुरुषों की भर्ती के लिए 5.6 फीट और आरक्षित वर्ग के लिए 5.4 फीट लंबाई तय थी। इसके अलावा महिलाओं के सामान्य वर्ग में 5.2 फीट व आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए पांच फीट लंबाई तय थी। अब सभी वर्गों में पात्रता के लिए एक-एक इंच की लंबाई में वृद्धि की गई है। यानी पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 5 फीट 7 इंच से कम होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। इसी तरह महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 5 फीट 3 इंच से कम होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा।

30 फीसदी पद महिलाओं के लिए

 

वहीं पुलिस कॉन्‍स्टेबलों के कुल भर्ती में अब 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। हालांकि चालक के पदों को पुरुष वर्ग से ही भरा जाएगा। पहले महिलाओं के लिए 25 प्रतिशत पद आरक्षित रहते थे। नए मानकों में सौ मीटर की दौड को शारीरिक परीक्षा में शामिल करने के अलावा पुरुषों की 1500 मीटर की दौड़ को पूरा करने की समय अवधि को एक मिनट जबकि 800 मीटर की महिलाओं की दौड़ को आधा मिनट कम कर दिया है। 


बता दें कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पद भरने का फैसला किया है। इनमें 877 मेल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती नए नियमों के अनुसार होगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।