Himachal Exit Poll 2022 : हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

शिमला। एग्जिट पोल (Himachal Exit Poll 2022) में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Election) में भाजपा और कांग्रेस (BJP-Congress) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि, कुछ चैनल भाजपा को बढ़त भी दिखा रहे हैं। अभी तक जो सर्वे जारी किए गए हैं, उनके अनुसार हिमाचल में मुकाबला सबसे रोचक होने वाला है।
एग्जिट पोल (Himachal Exit Poll 2022) के बाद राजनीतिक गलियारों में फिर से किसकी सरकार बनेगी इसके समीकरण भिड़ाए जाने लगे। एग्जिट पोल में बहुत ज्यादा स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर प्रदेश की जनता के बीच भी देर रात तक चर्चा और बहस होती रही। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी पर सीटें 44 के मुकाबले कम होकर 38 रह सकती हैं।
भाजपा-कांग्रेस निर्दलीय को लुभाने में जुटे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर दिखाए जाने से भाजपा और कांग्रेस दोनों दल निर्दलीय को लुभाने में जुट गए हैं। टिकट कटने से भाजपा से 21 और कांग्रेस से 6 निर्दलीय बागी होकर मैदान में उतरे हैं। अब एग्जिट पोल में राज्य में साफ नतीजे नहीं आने से प्रदेश के नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। इससे कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सत्ता बदलने का रिवाज टूटेगा या प्रदेश में भाजपा का राज बदलेगा। आम लोगों के लिए यह भी पहेली बन गई है।
एग्जिट पोल के औसत रूप ने हिमाचल प्रदेश के राजनेताओं को उलझन में डाल दिया है कि आखिर इस बार जनमत किस पक्ष में जा रहा है। प्रदेश में भाजपा से तो एक सिटिंग विधायक, पूर्व विधायक और कई अन्य दिग्गज नेता भी टिकट नहीं मिलने की सूरत में बागी होकर चुनाव लड़े। इनमें जो निर्दलीय जीतने की स्थिति में हैं, उनसे भाजपा के बड़े नेता अभी से संपर्क साधे हुए हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी बागियों से संपर्क में हैं। ताकि स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में उनका समर्थन लिया जा सके।
भाजपा के लिए बड़े रणनीतिकार साबित हो सकते हैं हर्ष
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहे हर्ष महाजन बड़े रणनीतिकार साबित हो सकते हैं। वह विधायकों को भाजपा के पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। हर्ष महाजन को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल किया गया है। वह वीरभद्र सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाने में भी वर्ष 2012 में बड़ी भूमिका में रहे थे।
जानें किसके सर्वे में कौन जीत रहा
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या |
||
---|---|---|
भाजपा | 33 | |
कांग्रेस | 33 | |
अन्य | 02 |
पोल ऑफ पोल्स |
||
भाजपा | 35 | |
कांग्रेस | 30 | |
अन्य | 03 |
एबीपी सी-वोटर |
||
भाजपा | 33-41 | |
कांग्रेस | 24-32 | |
अन्य | 04 |
TV9 ऑन द स्पॉट सर्वे |
||
भाजपा | 33 | |
कांग्रेस | 31 | |
अन्य | 04 |
आज तक सर्वे |
||
भाजपा | 24-34 | |
कांग्रेस | 30-40 | |
अन्य | 00 |
इंडिया टीवी का सर्वे |
||
भाजपा | 35-40 | |
कांग्रेस | 36-31 | |
अन्य | 03 |
न्यूज18 का सर्वे |
||
भाजपा | 36 | |
कांग्रेस | 30 | |
अन्य | 02 |
जी न्यूज बार्क का सर्वे |
||
भाजपा | 35-40 | |
कांग्रेस | 20-25 | |
आप | 0-3 | |
अन्य | 1-5 |
इंडिया न्यूज जन की बात |
||
भाजपा | 32-40 | |
कांग्रेस | 37-34 | |
आप | 00 | |
अन्य | 1-2 |
Rभारत के एग्जिट पोल |
||
भाजपा | 34-39 | |
कांग्रेस | 28-33 | |
आप | 0-1 |
टाइम्स नाउ |
||
भाजपा | 38 | |
कांग्रेस | 28 | |
आप | 00 | |
अन्य | 02 |
रिपब्लिक पी-मारक्यू |
||
भाजपा | 34-39 | |
कांग्रेस | 28-33 | |
आप | 0-1 | |
अन्य | 1-4 |
पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी कांग्रेस : प्रतिभा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल में दर्शाए गए आंकड़ों से अधिक सीटें कांग्रेस को प्राप्त होंगी। 8 दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग महिलाओं, युवाओं, किसानों-बागवानों, बुजुर्गों और कर्मचारियों की अनदेखी की है। जनता में कांग्रेस को लेकर भारी उत्साह है। कांग्रेस सत्ता में आते ही अपना हर वादा पूरा करेगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर विधानसभा चुनाव में 40 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।
हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : सीएम जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नतीजों के लिए 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावना है। अधिकतर सर्वे में भाजपा की सरकार बनाने की बात सामने आ रही है। कांग्रेस बहुत पीछे रह जाएगी। भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है। एग्जिट पोल में जो चीज देखने को आ रही है, वह यह है कि अधिकांश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर की बात भी आई है।
एग्जिट पोल से आम आदमी पार्टी और माकपा को मायूसी
हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल से माकपा और आम आदमी पार्टी (आप) में मायूसी छा गई है। इन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दी गई है। आप ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में 67 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, लेकिन इन्हें किसी भी विधानसभा क्षेत्र से सीट नहीं दी गई है। माकपा का भी यही हाल है। इन्होंने 11 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि अगर आप आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहता है तो इसका फायदा कांग्रेस को होगा। माकपा राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा कि एग्जिट पोल में कोई सच्चाई नहीं होती है। अभी परिणाम आने है। इससे स्थिति साफ हो जाएगी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।