हिमाचल में 30 अक्तूबर को होंगे उपचुनाव, दो नवंबर को आएगा परिणाम

चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल में  30 अक्तूबर को मंडी लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों  अर्की, जुब्बल कोटखाई और कांगड़ा के फतेहपुर में उप-चुनाव होगा।

 | 
election

धर्मशाला। भारतीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्तूबर को हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, जुब्बल कोटखाई और कांगड़ा के फतेहपुर में मतदान होगा। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने लोकसभा क्षेत्र मंडी में भी इसी दिन वोटिंग होगी। दो नवंबर को चुनावों को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वहीं, आचार संहिता के चलते सीएम जयराम ठाकुर का किन्नौर का दौरा रद्द हो गया है। यहां पर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर को शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम तय था।


चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल में 30 अक्टूबर को मंडी लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होगा। इससे पहले, चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 8 अक्तूबर को नॉमिनेशन फाइल कर सकेंगे। 11 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी। 13 अक्तूबर तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। बाद में 30 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा होगी।

शिमला जिला के जुब्बल कोटखाई में भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद यह सीट खाली थी। वहीं, कांगड़ा के फतेहपुर में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का भी निधन हो गया था। वहीं, हाल ही में सोलन के अर्की से विधायक रहे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का भी बीमारी के बाद शिमला में निधन हो गया था। वहीं, मंडी के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने नई दिल्ली में सुसाइड कर लिया था। ये चारों सीटें खाली चल रही हैं। ऐसे में अब हिमाचल में फिर से चुनावी सरगर्मियां होने वाली हैं।


 

सता का सेमीफाइनल

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब इन उपचुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है कि क्योंकि इनके परिणाम से विधानसभा चुनावों की दिशा तय होगी। हिमाचल प्रदेश में सत्तारुढ दल भाजपा के लिए यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा और कांग्रेस की वापसी की राह भी इसी से तय होगी। फिलहाल देखना यह होगा कि जनता किसके पक्ष में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।