हिमाचल में भारी बर्फबारी, अटल टनल रोहतांग बंद, यहां जाने कहां कितनी बर्फबारी हुई

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में दूसरे दिन भी जोरदार बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। 

 | 
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन हिमपात (Himachal Pradesh Weather) हो रहा है। कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। शिमला और धर्मशाला में भी मौसम खराब है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश या बर्फबारी (Himachal Pradesh Snowfall) की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के कुछ मैदानी इलाकों में ओले पड़ने की चेतावनी है। हिमाचल में अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन हिमपात (Himachal Pradesh Weather) हो रहा है। कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। शिमला और धर्मशाला में भी मौसम खराब है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश या बर्फबारी (Himachal Pradesh Snowfall) की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के कुछ मैदानी इलाकों में ओले पड़ने की चेतावनी है। हिमाचल में अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

कुल्लू और लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। हिमपात से अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मनाली में भी बर्फबारी हो रही है। लाहौल घाटी के रिहायशी इलाकों में यह साल की दूसरी बर्फबारी है। लाहौल के तिंदी में 20, त्रिलोकनाथ व कुकुमसेरी में 30, पट्टनघाटी के अन्य भागों में 15 से 25, सिस्सू 10, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर के करीब बर्फबारी हुई है। 

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए अगले आदेश तक सोलंग बैरियर से अटल टनल रोहतांग की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश-हिमपात चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 


24 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 फरवरी को आंधी, बारिश और बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 21 फरवरी को अंधड़ और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 फरवरी को भी हिमाचल प्रदेश में बारिश-हिमपात का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।