बाल आश्रम सुजानपुर से तीन लड़के खिड़की तोड़कर भागे, पुलिस तलाश में जुटी

लड़कों के गायब होने का पता चलने मिलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है। 
 | 
.

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भागने का मामला प्रकाश में आया हैं। मामले में आश्रम प्रबंधन की शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। लड़कों के गायब होने का पता चलने मिलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है।

सुजानपुर पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय तीन लड़के मंगलवार सुबह आश्रम से लापता हो गए हैं। आसन प्रबंधन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विक्रांत निवासी जिला ऊना, शिवा उत्तराखंड और विशाल काठमांडू आश्रम से लापता हो गए हैं। इन लड़कों के साथ मोबाइल भी नहीं है जिस वजह से पुलिस को इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ सकती है। हालांकि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस लड़को की तलाश में जुट गई है। खवर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया था। 

उधर  सुजानपुर थाना के प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करे लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा को भी चैक कर रही हैं,  ताकि बच्चों का कोई सुराग मिल सके। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।