हमीरपुर। सुजानपुर भाजपा (BJP) मंडल द्वारा माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) पार्टी फंड (Party Fund) के तहत एक रुपए से लेकर 1000 तक डोनेशन (Donation) अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Ex CM Prem Kumar Dhumal) के निवास स्थान समीरपुर में की। इस मौके पर माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) के तहत ₹1000 पार्टी फंड (Party Fund) देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Ex CM Prem Kumar Dhumal) ने इस अभियान को शुरू किया।
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी फंड (Bharatiya Janata Party Fund) के तहत माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश में कर रही है। हालांकि राष्ट्र स्तर पर इस अभियान की शुरुआत पहले ही हो चुकी है लेकिन हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को शनिवार से शुरू किया गया । पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने स्तर पर इस माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) अभियान को शुरू किया भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर (Vinod Thakur) ने जानकारी देते हुए बताया पूर्व मुख्यमंत्री (EX CM) निवास स्थान पर माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) अभियान पार्टी फंड को शुरू किया गया है।
जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ₹1000 डोनेशन (Donation) करके इस अभियान को शुरू किया। इस मौके पर मंडल पदाधिकारियों में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष प्यार चंद, सुजानपुर मंडल से प्रकाश सड़ियाल , सुमन चौहान, अनिल काकू, पवन श्यामा, जग सिंह, दिनेश सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) पार्टी फंड (Party Fund) के तहत ₹1 से लेकर ₹1000 तक कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी शीर्ष नेतृत्व डोनेशन (Donation) कर सकता है। जिसकी शुरुआत सुजानपुर भाजपा (Sujanpur BJP) मंडल ने कर दी है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) के साथ मंडल पदाधिकारियों ने भी इस डोनेशन Donation) अभियान में भाग लिया।
वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Ex CM Prem Kumar Dhumal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) पार्टी फंड (Party Fund) के तहत अभियान चलाया गया है। जिसमें कार्यकर्ता इस डोनेशन अभियान में अपनी आहुति डालकर इस अभियान को सफल बनाएं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उससे जुड़ कर इस भाजपा (BJP) परिवार का हिस्सा बने।