बिझड़ी ब्लाक भवन और वेटरनरी भवन निर्माण को एक करोड़ मंजूर
भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री का जताया आभार
बिझड़ी ब्लॉक में भवन निर्माण और वेटरनरी भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि मंजूर हुई है। इसमें वेटरनरी अस्पताल भवन को 50 लाख और ब्लॉक कार्यालय भवन को 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। जिससे ढटवाल क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी आएगी।
हमीरपुर। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी ब्लॉक में भवन निर्माण और वेटरनरी भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि मंजूर हुई है। इसमें वेटरनरी अस्पताल भवन को 50 लाख और ब्लॉक कार्यालय भवन को 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। जिससे ढटवाल क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए पंचायती राज एवं पशुपालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार जताया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।