जमीनी विवाद में पड़ोसी महिला पर हमला करने का आरोप, मामला दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार गांव चकमोह निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार शाम को अपने खेत में काम कर रहा था।
 | 
POLICE FIR

हमीरपुर। ग्राम पंचायत चकमोह में शनिवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर एक महिला द्वारा गांव के ही व्यक्ति पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें सतीश कुमार गांव चकमोह निवासी को गहरी चोट लगी है। सतीश कुमार ने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार गांव चकमोह निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार शाम को अपने खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान उनकी पड़ोसन महिला वहां आई और उस पर हमला कर दिया। जिस दौरान उसके सिर में गहरी चोट लग गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उक्त महिला से न कोई लड़ाई झगड़ा किया है लेकिन फिर भी उसने उसपर हमला कर दिया।


शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में दर्ज करवाई है। सतीश कुमार ने अपने गांव की महिला पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का मैडिकल करवा दिया है व पुलिस ने विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज करके इसकी छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि हमला करने की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसकी छानबीन की जा रही है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।