Hamirpur : स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी प्रेमी देवी का निधन, प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया (Ashok Pathania) ने प्रेमी देवी की पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
 | 
.

 हमीरपुर । जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत काले अंब के गांव गाहरा के स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter) स्वर्गीय जय राम की धर्मपत्नी प्रेमी देवी (Premi Devi) का बुधवार देर शाम को निधन हो गया। वीरवार को जमली धाम के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े बेटे अमर चंद ने मुखाग्रि दी।


  इस अवसर पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया (Ashok Pathania) ने प्रेमी देवी (Premi Devi) की पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा प्रेमी देवी (Premi Devi) के अंतिम संस्कार के लिए बीस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।   प्रेमी देवी के पति स्वर्गीय जय राम ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। इसके बाद वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे तथा अंग्रेजों के साथ लड़ाई के दौरान लगभग 3 साल जेल में भी रहे।

यह भी पढ़ेंः-    सांसद Khel Mahakumbh से विकसित होगी खेल संस्कृति : सुरेश भारद्वाज

  प्रेमी देवी (Premi Devi) अपने पीछे चार बेटों अमर चंद, कर्म चंद, राजेंद्र सिंह और प्रदीप सिंह का भरा-पूरा परिवार छोडक़र गई हैं। उनके निधन पर ग्राम पंचायत काले अंब के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।