हमीरपुर में फार्म में भड़की आग, 7000 से ज्यादा मुर्गे-मुर्गियों की मौत

जिला हमीरपुर में हुए एक अग्निकांड में 7000 मुर्गे-मुर्गियां आग की भेंट चढ़ गए। हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत दलचेहड़ा पंचायत में स्थित कए मुर्गी पालन फार्म में बुधवार को अचानक आग भड़क गई थी।
 | 
जिला हमीरपुर में हुए एक अग्निकांड में 7000 मुर्गे-मुर्गियां आग की भेंट चढ़ गए। हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत दलचेहड़ा पंचायत में स्थित कए मुर्गी पालन फार्म में बुधवार को अचानक आग भड़क गई थी। इससे मुर्गी पालन फार्म के संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।   जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के जगतार सिंह के मुर्गी पालन फार्म में 12 हजार के करीब छोटे-बड़े मुर्गे-मुर्गियां थे, जिनमें से करीब 7 हजार की आग की लपटों से झुलसने से मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौका पर पहुंच गए। 

बड़सर। जिला हमीरपुर में हुए एक अग्निकांड में 7000 मुर्गे-मुर्गियां आग की भेंट चढ़ गए। हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत दलचेहड़ा पंचायत में स्थित कए मुर्गी पालन फार्म में बुधवार को अचानक आग भड़क गई थी। इससे मुर्गी पालन फार्म के संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

यह भी पढ़ें ः-कतर की कोर्ट ने आठ भारतीय नौसेनिकों की मौत की सजा को बदला

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के जगतार सिंह के मुर्गी पालन फार्म में 12 हजार के करीब छोटे-बड़े मुर्गे-मुर्गियां थे, जिनमें से करीब 7 हजार की आग की लपटों से झुलसने से मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौका पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें ः-राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं लेगी हिमाचल सरकार


तब जाकर कहीं फार्म हाउस के थोड़े हिस्से को जलने से बचा लिया गया। हल्का पटवारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर गए थे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारीयों को भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना में बदले नियम, ई-टैक्सी के लिए 10वीं पास जरूरी


उधर, दलचेहड़ा पंचायत प्रधान संजीव जरयाल ने बताया कि जगतार सिंह का लाखों का नुकसान हुआ है। इसी मुर्गी फार्म से इसका और इसके परिवार का गुजारा चल रहा था। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि जगतार सिंह की हर संभव मदद की जाए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।