ज्योली देवी पंचायत में चलाया गया क्लीन इंडिया अभियान
बड़सर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय का एक माह तक चलने वाला क्लीन इंडिया अभियान के तहत ग्राम पंचायत ज्योली देवी में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक बिझड़ की स्वयंसेविका शिवानी और उमा, शिवा युथ क्लब ज्योली देवी के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस अभियान में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन का रूप देने की अपील लोगों से की गई। इसमें शिवा यूथ क्लब के सभी सदस्यों ने प्लोग्गिग रन के द्वारा प्लास्टिक इकठा किया और उसे ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करवाया। शिवा यूथ क्लब ज्योली देवी के प्रधान अवतार सिंह ने लोगों को स्वछता का संदेश दिया और लोगों से अपने चारो और सफाई रखने की अपील की।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।