कांग्रेस ने हिमाचल में बढ़ाई महंगाई, सत्ता में आने के बाद बढ़ाए टैक्स : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश में आम जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ाया।
 | 
दो दिवसीय हिमाचल दौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश में आम जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ाया। प्रदेश में भयंकर आपदा के बीच तेल के दाम बढ़ाए गए थे। क्रशर बंद किए गए, जिससे निर्माण सामग्री के भी दाम भी बढ़ गए।

हमीरपुर। दो दिवसीय हिमाचल दौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश में आम जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ाया। प्रदेश में भयंकर आपदा के बीच तेल के दाम बढ़ाए गए थे। क्रशर बंद किए गए, जिससे निर्माण सामग्री के भी दाम भी बढ़ गए।
 

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल के लिए 145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं पीएम मोदी का उपहार : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान भोटा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के लोकसभा चुनावों में महंगाई, बेरोगजारी और प्रदेश से केंद्र के सौतले व्यवहार को मुद्दा बनाने के बयान पर पलटवार करते हुए वीरवार को यह बात कही। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोटा के एक निजी होटल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी अहम बैठक की।

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में लोकसभा चुवाव पर कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, सुक्खू बोले-चारों सीटें जीतेंगे

केंद्रीय मंत्री ने 14 जनवरी को शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह असफल रही है। चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस समाज को जाति और संप्रदाय में बांटने का काम कर रही है। विपक्ष के नेताओं को राम मंदिर के शुभारंभ का निमंत्रण न मिलने पर उन्होंने कहा कि निमंत्रण कमेटी ने सभी को निमंत्रण भेजे हैं, लेकिन विपक्ष के लोग निमंत्रणों को अस्वीकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें ः-राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं लेगी हिमाचल सरकार

उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध जताते थे और मंदिर निर्माण के लिए तारीख पूछते थे, उनको 22 जनवरी की तारीख याद रख लेनी चाहिए। इस दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनियार भर से करोड़ों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। अब रामलला टैंट में नहीं, मंदिर में रहेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।