महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी, महिला के बिना समाज की नहीं की जा सकती कल्पना : नवीन शर्मा
हमीरपुर । हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाये जा रहे महिला खेल उत्सव के अंतर्गत डुग्गा जोन के महिला खेल उत्सव का शुभारंभ बरोहा पंचायत प्रधान निर्मला एवं समापन वरिष्ठ भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वीना शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा बिशेषरूप से उपस्थित रहे।
नवीन शर्मा ने कहा कि हिमांचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में करवाये जा रहे महिला खेल उत्सव के माध्यम से एक मंच प्रदान करने की कोशिश की गई है। ताकि महिलाएं अपने घर से निकलें और अपने समाज को आगे ले जाने के लिए सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें। जिससे उनका शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं संगठित व सशक्त होंगी तो एक अच्छे घर, परिवार व समाज का निर्माण होगा। महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी हैं, जिनके बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
नवीन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले हिम आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युवा खेल उत्सव का सफल आयोजन किया जा चुका है। जिसमें लगभग एक हज़ार युवाओं ने भाग लिया। नवीन शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए इससे पहले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन किया जा चुका है जिसमें मशरूम उगाना, सिलाई कढ़ाई, आचार, मुरब्बा बनाना व हैंडीक्राफ्ट आदि शामिल हैं । उन्होंने उपस्थिति जनसमूह को नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई।
रस्साकशी का फाइनल मैच महिला मंडल डुग्गा कलां व महिला मंडल बरोह के बीच खेला गया। जिसमें महिला मंडल डुग्गा कलां विजयी रहा। म्यूजिकल चेयर में तरोपका महिला मंडल की पूनम प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर महिला मंडल बरोहा की रेखा व अंजू शर्मा रहीं। इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वीना शर्मा, बरोह पंचायत प्रधान निर्मला, चारों महिला मंडल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।