सडक़ सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ग्रामीणों ने जताया आभार

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कठियाणा पंचायत के वल्ह चोवा, करयाला, कठियाणा आदि गांवों से होते हुए झोरघाट पुल तक इस सडक़ का निर्माण किया जाएगा।
 | 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

हमीरपुर ।  बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाले वल्ह चोवा, करयाल, जंदरोह, कठियाणा आदि गांवों को पक्की सडक़ सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा बजट की स्वीकृति करने पर क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक बड़सर बलदेव शर्मा व जिला परिषद सदस्य राजेश मांगा का आभार व्यक्त किया है। 


क्षेत्र के ग्रामीणों बीडीसी गुरदीप सिंह, प्रधान पूनम देवी, उपप्रधान देवराज, पूर्व प्रधान रक्षा पठानिया, बलवीर सिंह, प्रशोत्तम, अजीत सिंह, करतार चंद, नरेंद्र सिंह, विपन कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने नेताओं का क्षेत्र में पक्की सुडक़ सुविधा प्रदान करने पर धन्यवाद किया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सडक़ की सुविधा न होने के चलते आए दिन परेशानियां झेलने को मजबूर थे। लेकिन अब सरकार द्वारा सडक़ को बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए हमारे हमारी समस्या का निवारण हो गया है।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कठियाणा पंचायत के वल्ह चोवा, करयाला, कठियाणा आदि गांवों से होते हुए झोरघाट पुल तक इस सडक़ का निर्माण किया जाएगा। बीडीसी सदस्य गुरदीप सिंह ने बताया कि कठियाणा पंचायत के अधिकतर गांवों में सडक़ की सुविधा न होने के चलते लोगों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने उनकी समस्या को समझते हुए पंचायत वासियों को सडक़ की सुविधा प्रदान करके ग्राम वासियों को राहत प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि यह पंचायत खंडो वालों से घिरी हुई पंचायत है और बरसात के समय में अत्यधिक बारिश के चलते खंडों में जलस्तर बढ़ जाने से ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा इस सडक़ निर्माण को मंजूरी प्रदान करके क्षेत्र के लोगों को राहत क्षेत्र वासियों ने मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।